तुरुकडीहा में तीन मासूम बेटियों की हत्या से सनसनी, पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में तीन मासूम बेटियों की निर्मम ह,त्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस दर्दनाक वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर प्रखंड के ग्राम तुरुकडीहा में आज सुबह लगभग 7:30 बजे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मंत्री ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।