धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों द्वारा दी गई उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों द्वारा दी गई उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जन नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे । उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19 वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी ( अब झारखंड ) में हुए एक एक आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए । भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और उनहें धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है । कार्यक्रम के पश्चात पुराना बस स्टैंड स्तिथ उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने उनहें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए गए । मौके पर प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा पूर्व प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत वरिष्ठ कांग्रेसी राजू चौरसिया, दीपक गुप्ता, सुनिल अग्रवाल, नरेश गुप्ता, जावेद इकबाल, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, बाबर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, माशूक अंसारी, नौशाद आलम, लाल बाबु, गिरजा शंकर, अनिल कुमार राय, तोमस आन्नद के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

