16 जुलाई 2026 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा, तैयारियां शुरू

पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को निकाली जाएगी। यह पावन उत्सव आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को भव्य रथों में विराजमान कर श्री जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जिसे भगवान की मौसी का घर माना जाता है। इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत यह उत्सव 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 को बहुदा यात्रा के साथ संपन्न होगा। रथ यात्रा को देखने और भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह रहता है।

You may have missed