राजहारा सीसीएल प्रबंधन व कार्बन फेयर माइन्स को स्थापित लोगों को रोजगार देना होगा: शत्रुघ्न

राजहारा सीसीएल प्रबंधन व कार्बन फेयर माइन्स को स्थापित लोगों को रोजगार देना होगा: शत्रुघ्न

आज राजहारा कोलियरी के 3 नम्बर स्थित सिराजुद्दीन अंसारी के आवास पर एक बैठक का आयोजन सिराजुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से राजहारा बचाओ संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व जेएमएम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फजायल अहमद उपस्थित थे।
बैठक को प्रमुख तौर पर सम्बोधित करते हुए जेकेएम अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि सीसीएल राजबाला व कार्बन फेयर माइन्स प्रबन्धन कै द्वारा स्थानीय प्रभावित लोगों को रोजगार से संचित रखकर बाहरी लोगों को रोजगार देना एक बड़ा षड्यंत्र है,जिसमें स्थानीय सांसद श्री बी०डी०राम व स्थानीय विधायक सह मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर की मिलीभगत है।
जिस राजहारा के माइन्स क्षेत्र को बचाने के लिए हमलोगों ने कभी 20 चरणों से ज्यादा का आन्दोलन चलाया था,आज फिर से उसकी जरूरत आन पड़ी है।हम पलामू के बाहरी व बिहारी सांसद बी०डी०राम व उनके रिश्तेदार मंत्री जी को यह बताना चाहते हैं कि हमारा खान,खनिज,जल,जंगल व जमीन क्या सिर्फ लूटने के लिए है?क्यों नहीं कोल इंडिया के भूमि अधिग्रहण के प्रावधानों के तहत सीसीएल द्वारा घोषित मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जा रही है?क्यों कार्बन फेयर माइन्स क आदि निजी कोल कम्पनियों के द्वारा लीज के प्रावधानों के तहत स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा रहा है?
बैठक को संबोधित करते हुए जेकेएम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह चैनपुर के जिला पार्षद फजायल अहमद ने कहा कि सीसीएल राजहारा व कार्बन फेयर माइन्स जैसी कम्पनी को स्थानीय प्रभावित बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देना होगा, अन्यथा आन्दोलन को तेज धार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तमाम बाहरी व्यक्तियों को रोजगार देकर सीसीएल व निजी कंपनियों के प्रबन्धन ने हेमन्त सरकार के अबुआ राज की अवधारणा के विपरीत काम किया है,जिसके खिलाफ शीघ्र आन्दोलन तय किया जाएगा।
बैठक के अध्यक्षीय सम्बोधन में सिराजुद्दीन अंसारी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सीसीएल व कार्बन फेयर माइन्स प्रबन्धन की स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा व तिरस्कार से जुड़े मामले को उठाते हुए आन्दोलन पर जोर दिया।
बैठक में आरिफ अंसारी,मोतीन अंसारी,फिरोज अंसारी,शाहील अंसारी,अकबर अंसारी,इसहाक अंसारी,सैयद अंसारी,आफताब अंसारी, उस्ताद मियां, सलमान अंसारी,सलीम अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।