गिरिडीह कॉलेज में अभाविप की बैठक, छात्र समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी

गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह महाविद्यालय इकाई की ओर से आज गिरिडीह कॉलेज परिसर में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और विद्यार्थियों के हित में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप की स्थापना से लेकर आज तक संगठन का मूल नारा यही रहा है — “जहां-जहां परिसर, वहां-वहां परिषद” — और परिषद हर कॉलेज कैंपस में सक्रिय रूप से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करती है। उन्होंने यह भी बताया कि 12 से 15 जून तक कोडरमा में होने वाले प्रदेश अभ्यास वर्ग में गिरिडीह जिला से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रवक्ता के तौर पर उपस्थित प्रदेश सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के मद्देनजर विद्यार्थी परिषद जल्द ही कॉलेज कैंपस में आंदोलन करेगी और छात्र हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाये जायेंगे। बैठक का संयोजन कॉलेज मंत्री क्रिस पासवान ने किया और समापन कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप ने किया।
मौके पर नगर सह मंत्री सदानंद राय, कार्यकर्ता अंजली कुमारी, कॉलेज उपाध्यक्ष सावित्री कुमारी, पायल कुमारी, मुन्ना पंडित, विवेक तर्व, कॉलेज सह मंत्री करण यदुवंशी, कृष्ण दास, कॉलेज एसएफएस संयोजक देवदत्त एवं अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।