भरनो में जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने राजमिस्त्रियों के लिए आयोजित किया तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम

भरनो में जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने राजमिस्त्रियों के लिए आयोजित किया तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम।

भरनो(गुमला):- प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक चौक स्थित व्यवसायी श्रीकांत प्रसाद केशरी के आवास के समीप शनिवार को जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी की ओर से राजमिस्त्रियों के लिए एक विशेष तकनीकी जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में राजमिस्त्रियों ने भाग लिया और आधुनिक निर्माण तकनीकों तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।कार्यक्रम में कंपनी के इंजीनियर आशीष कुमार एवं अभिजीत मंडल ने उपस्थित राजमिस्त्रियों को जेएसडब्ल्यू सीमेंट की विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने बताया कि किसी भी भवन की मजबूती और दीर्घायु के लिए गुणवत्तापूर्ण सीमेंट का चयन अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने सीमेंट की गुणवत्ता,मजबूती,वाटर प्रूफिंग क्षमता तथा सुरक्षा कवच जैसी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बेहतर निर्माण के लिए सही अनुपात और सही तकनीक का उपयोग जरूरी है।इंजीनियरों ने राजमिस्त्रियों को निर्माण कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों,सीमेंट के सही उपयोग,कंक्रीट मिश्रण की विधि तथा भवन निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने के विभिन्न उपायों की भी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक राजमिस्त्री ही मजबूत एवं सुरक्षित भवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान राजमिस्त्रियों ने भी निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न तकनीकी प्रश्न पूछे,जिनका कंपनी के विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।इससे उपस्थित लोगों को आधुनिक निर्माण पद्धतियों और बेहतर निर्माण सामग्री के उपयोग के संबंध में नई जानकारी प्राप्त हुई।कार्यक्रम के अंत में कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित राजमिस्त्रियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि राजमिस्त्री निर्माण क्षेत्र की रीढ़ हैं और उनके कौशल एवं अनुभव का सम्मान करना कंपनी की प्राथमिकता है।इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य राजमिस्त्रियों को नई तकनीकों से जोड़ना और उनके कार्य को और अधिक प्रभावी बनाना है।मौके पर कंपनी के सेल्स मैनेजर ओम कुमार,डीलर श्रीकांत प्रसाद केशरी,नीलकंठ केशरी,राजेश प्रसाद केशरी,दीपांशु केशरी,ऋषभ केशरी, गोपाल सिंह,शशी सिंह, चंदन कुमार,तौफीक, सफीक,आफताब,जसीम, जीवन,आनंद,विकास, विमल,सुनील,अजय, कमल,अतुल,सोबराती,सुखदेव,अफरोज,चरवा, इसफाख,समीम सहित बड़ी संख्या में राजमिस्त्री उपस्थित थे।