विराट हिन्दू सम्मेलन में हिंदू एकता व सामाजिक समरसता पर जोर

पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर घोरीघाट बाजार परिसर में शुक्रवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश सिंह ने की।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगस्त तिवारी उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह प्रमुख श्यामा किशोर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आरएसएस झारखंड प्रांत के अवधेश मेहता, आरएसएस प्रखंड कार्यवाह उपेंद्र वर्मा उमाकांत नावाखास मुखिया मनोज कुमार तथा नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों कों अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया!

सम्मेलन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों