रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो: बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों के श,व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान गोमिया प्रखंड के मडवाडीह निवासी बबलू सोरेन (25), टीकाहारा निवासी दीपक सोरेन (22) और बरकी पुनु गांव निवासी बाबूराम मुर्मू (19) के रूप में हुई है। तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम बबलू सोरेन को एक युवती का फोन आया था, जिसके बाद तीनों युवक बाइक से करीब 60 किलोमीटर दूर बोकारो के राधानगर पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे तक परिजनों की बबलू से बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद तीनों के मोबाइल फोन बंद हो गए। बुधवार सुबह उनके श,व रेलवे ट्रैक के पास मिलने की सूचना मिली।

घटनास्थल से बाइक, आधार कार्ड, शराब और पानी की बोतलें बरामद हुई हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों की ह,त्या कर श,वों को ट्रैक के पास फेंका गया ताकि मामला ट्रेन दुर्घटना जैसा लगे।

वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी अमरेंद्र कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। श,वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ,त के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।