रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, गोड्डा-रांची ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की बढ़ती संख्या और आरक्षित सीटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने गोड्डा से दुमका के रास्ते रांची जाने वाली इंटरसिटी व गोड्डा से हंसडीहा-भागलपुर के रास्ते रांची जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोचों की स्थायी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। 18603/18604 राँची–गोड्डा–राँची एक्सप्रेस में तीन एसी थ्री-टियर व एक स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था छह जून से रांची और सात जून से गोड्डा से प्रभावी होगी। इसके बाद ट्रेन 17 के बजाय 21 कोचों के साथ चलेगी।वहीं, 18619/18620 गोड्डा–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी थ्री टियर कोच जोड़े जाएंगे। यह सुविधा पांच जून से रांची और छह जून से गोड्डा से लागू होगी। कोचों की संख्या बढ़ने के बाद यह ट्रेन 20 के स्थान पर 22 कोचों के साथ चलेगी

