गिरिडीह में दिशा समिति की अहम बैठक, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
गिरिडीह। नगर भवन में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कर रही हैं। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, डुमरी विधायक जयराम महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो एवं महापौर परमिला मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।
इसके अलावा उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले की विकास योजनाओं की प्रगति, अधूरे कार्यों, जनसमस्याओं तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

