गिरिडीह शराब दुकान में घुसकर मारपीट, पूरी वारदात CCTV में कैद

गिरिडीह के एक शराब दुकान में रविवार रात करीब 10:30 बजे कुछ लोगों के द्वारा घुसकर की गई मारपीट का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना में दुकान का एक कर्मचारी
सेल्स मैन विक्की कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती है। दुकान प्रबंधक ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है। दुकान प्रबंधक द्वारा प्रारंभिक आरोपों में भाजपा नेता मिथुन चंद्रवंशी उर्फ ‘नुनु’, मंगल सिंह, मिथुन राम सहित कुल 10 अज्ञात व्यक्तियों का नाम सामने आ रहा है।
वहीं इस घटना में लगे आरोपों और सीसीटीवी फुटेज को लेकर भाजपा नेता मिथुन चंद्रवंशी के ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।