गिरिडीह में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
गिरिडीह के चर्चित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में रविवार को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में करीब 10 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। डॉ विकास लाल, डॉ विशाल लाल, डॉ आरती लाल और डॉ संदीप कुमार समेत अन्य डॉक्टरों ने 500 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। वहीं विभिन्न जांचों पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरती लाल ने बताया कि शिविर में 90 से 100 महिला मरीज भी शामिल हुईं। डॉक्टरों ने कहा कि लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

