रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन की बैठक संपन्न, अशोक तिवारी बने गढ़वा जिलाध्यक्ष

रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन की बैठक
संम्पन्न
अशोक तिवारी बने गढ़वा जिलाध्यक्ष

गढ़वा :–रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन द्वारा गढ़वा पलामू एवं लातेहार जिला इकाई के विस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर हूर मोड़ स्थित मंगलम होटल में बैठक किया गया
बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक मेजर बैजनाथ तिवारी ने की ।

इस दौरान रम्य भूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन का गढ़वा, पलामू, लातेहार में संगठन को विस्तार को लेकर चर्चा की गई जबकि तीनों जिले के पदाधिकारी की घोषणा भी की गई।
जिसमें गढ़वा जिले के लिए अशोक तिवारी अध्यक्ष, सीताराम पाल उपाध्यक्ष, आशीष कुमार पांडे सचिव,कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ठाकुर को बनाया गया।

जबकि पलामू के लिए भी संगठन का विस्तार किया गया जिसमें रविंद्र कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह को सचिव, जितेंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष, अरुण सिंह को प्रखंड प्रमुख बनाया गया।
जबकि लातेहार जिले के लिए अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, सचिव कुलदीप खरवार, कोषाध्यक्ष मांगलदेव उरांव, प्रखंड प्रमुख किशोर कुमार को बनाया गया।

इस दौरान संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष बैद्यनाथ तिवारी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रमंडल में जो भी हमारे पूर्व सैनिक उपेक्षित महसूस करते हैं उन्हें ताकत देना है, यहां पर जिला सैनिक बोर्ड, इन पैनल हॉस्पिटल, कैंटीन सुविधा नहीं है वह सब सुविधा कराना हमारा कर्तव्य बनता है,
वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में सरकारी पदों पर नियुक्ति में आरक्षण सहित अन्य कार्य को भी धरातल पर लाने का कार्य किया जाएगा और सरकार को बहुत जल्द मांग पत्र सौपा जायगा।

जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रमंडलीय सचिव विकास तिवारी ने किया
इस दौरान विकास तिवारी ने कहा कि संगठन के मजबूत होने से हमारे पूर्व सैनिकों को बल मिलेगी, हम सभी पूर्व सैनिकों के दुख सुख के साथी हैं।
उन्होंने कहा कि आज पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा लातेहार के सभी पदाधिकारी का चयन कर लिया गया है यह सभी पदाधिकारी बहुत जल्द संगठन को और मजबूत करेंगे।

इस मौके पर पूर्व सैनिक रामजी तिवारी बहादुर गुप्ता विकास तिवारी सुनील सिंह आशीष पांडे रामानुज गुप्ता सीताराम पाल वीरेंद्र दुबे अरुण सिंह अरविंद कुमार ठाकुर राजीव रंजन सिंह पप्पू यादव नवल किशोर पांडे सुदामा प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे ।