पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त पहल पर ​भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए की गई दाना पानी की व्यवस्था

​पांकी,आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ते तापमान के बीच जहां आम इंसान परेशान है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इसी सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मजदूर किसान महाविद्यालय, डंडारकला ने एक अनुकरणीय पहल की है। महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों के लिए दाना और स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई।
​कैंपस और आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों और सुरक्षित स्थानों पर मिट्टी के बर्तन टांगे गए और उनमें पानी व अनाज भरा गया।
​प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
​इस मानवीय कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बंशी धर सिंह द्वारा किया गया।
​इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम ने समाज से अपील करते हुए कहा:ग
​”मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। महाविद्यालय भविष्य में भी पर्यावरण और जीव संरक्षण से जुड़े ऐसे जागरूक अभियान लगातार चलाता रहेगा।”
​NSS के स्वयंसेवकों और NCC के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में हिस्सा लिया। छात्रों ने संदेश दिया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए इन बेजुबानों को बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने घरों की छतों, आंगनों और बालकनी में पक्षियों के लिए पानी और दाना जरूर रखें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से:
​डॉ. आलोक कुमार पाठक,​डॉ. राजेश्वर चौधरी,​सर्वेश्वर प्रसाद
,​पुरुषोत्तम सिंह,​दिलीप सिंह,
​ललन कुमार,​राजेंद्र सिंह
पूनम कुमारी,स्वीटी कुमारी
​अनुपम कुमारी ​सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और NSS-NCC के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।