लेस्लीगंज में खुला ‘आशीर्वाद हीरो ऑटोमोबाइल्स’ शोरूम, विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने किया उद्घाटन
प्रखंड मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल रोड में रविवार को आशीर्वाद हीरो ऑटोमोबाइल्स शोरूम का भव्य उद्घाटन पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मौके पर विधायक ने कहा कि लेस्लीगंज क्षेत्र में हीरो मोटरसाइकिल शोरूम खुलने से अब लोगों को वाहन खरीदने एवं सर्विसिंग के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह शोरूम ग्रामीण एवं शहरी ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
उद्घाटन के दौरान विधायक ने पहली मोटरसाइकिल खरीदने वाले नरेश यादव को बाइक की चाबी सौंपकर रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ नए ग्राहक का स्वागत किया।विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि डीजल एवं पेट्रोल की बचत करते हुए वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शोरूम संचालकों से आग्रह किया कि यहां जल्द बैटरी संचालित मोटरसाइकिल एवं इलेक्ट्रिक वाहन भी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प मिल सकें।शोरूम संचालक डी.एन. दुबे ने बताया कि यहां ग्राहकों को हीरो कंपनी की विभिन्न नई बाइक एवं स्कूटर मॉडल उपलब्ध होंगे। साथ ही फाइनेंस, सर्विसिंग एवं स्पेयर पार्ट्स की सुविधा भी एक ही जगह पर दी जाएगी।कार्यक्रम में विभाकर नारायण पांडेय, जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा प्रमुख सुनील कुमार पासवान,अजय पासवान, पंचायत समिति कमेश यादव,मंगल किशोर, छोटे लाल सोनी, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर राम, अजय पासवान, तारकेश्वर पासवान, मिथिलेश पासवान, कार्तिक उरांव, गोल्डन चौबे, बबलू चौबे, विनय चौबे, राकेश चौबे, सनी चौबे, अनूप कुमार चौबे सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

