तोरण द्वारों से सजेगा पांकी विधानसभा क्षेत्र, पांकी विधायक माननीय डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पांच तोरण द्वारों का किया शिलान्यास
मेदिनीनगर पलामू ,
फोटो –
पांकी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विकास एवं क्षेत्रीय पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने विधायक मद से स्वीकृत पांच महत्वपूर्ण तोरण द्वार निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
विधायक ने सबसे पहले महावीर मोड़, नीलाम्बर-पीताम्बरपुर में बनने वाले भव्य तोरण द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद गोपालगंज में प्रस्तावित तोरण द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं कमलकेड़िया में शहीद महीमानंद शुक्ला स्मृति तोरण द्वार, मनातू चक में तोरण द्वार तथा पांकी जाजों के झुमेलवाटांड़ स्थित नीलांबर-पीतांबर प्रतिमा स्थल के सामने बनने वाले तोरण द्वार का भी विधिवत पूजा अर्चना करके शिलान्यास किया गया।
गोपालगंज तोरण द्वार शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर चतरा सांसद माननीय श्री कालीचरण सिंह जी भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे इलाके की पहचान और मजबूत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद महीमानंद शुक्ला के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ उसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तोरण द्वार केवल सौंदर्यीकरण का प्रतीक नहीं होते, बल्कि क्षेत्र की गरिमा, संस्कृति और पहचान को भी दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इन तोरण द्वारों के निर्माण से बाहरी लोगों को क्षेत्र में प्रवेश करते ही यह एहसास होगा कि वे पांकी विधानसभा क्षेत्र में आ चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कई और विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।
मौके पर जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता, निजी सचिव सरोज चटर्जी, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, अधिवक्ता सह भाजपा जिला मंत्री श्री लाला प्रसाद यादव, पांकी विधायक मिडिया प्रभारी सह पत्रकार राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू वर्मा,प्रखंड नीलांबर पितांबरपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, प्रखंड निलामबर पितांबरपुर प्रमुख सुनील कुमार पासवान,पंचायत समिति सह भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कमेश यादव,निर्मल मेहता, मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पुर्व मुखिया अजय पासवान, मुखिया पति कृष्णा पासवान, लोहरसी भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह,उप मुखिया सुजीत पासवान, पंचायत समिति सुमित्रा देवी, लखन सिंह,प्रदीप शुक्ला,सतनारायण यादव, मुखिया रामजी पासवान,सुधीर तिवारी, भाजपा नेता कार्तिक सिंह ,राजदेव मेहता, अनिल सिंह, जसवंत मेहता,संतोष शुक्ला,मस्तान सिंह, अरविंद मेहता,छोटु यादव, पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, एवं अधिक
संख्या में ग्रामीण जनता, एवं भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

