मेराल के राहुल रंजन मिश्रा बने असिस्टेंट लोको पायलट, गांव में खुशी की लहर
मेराल प्रखंड क्षेत्र के अकलवानी गांव निवासी अशोक मिश्रा के छोटे सुपुत्र राहुल रंजन मिश्रा उर्फ कुणाल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर नियुक्ति पत्र मिलने पर घर में खुशी का माहौल है। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।इस अवसर पर उनके घर परिवार और गांव सहित क्षेत्र के लोग खुशी जाहिर करते हुए बधाई दे रहे हैं। इस संबंध में राहुल रंजन मिश्रा के पिता अशोक मिश्रा ने बताया की राहुल रंजन बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्र था जिसका प्रारंभिक शिक्षा गढ़वा के आर के पब्लिक स्कूल से दसवीं तक का हुआ। इसके बाद आजाद इंस्टिट्यूट लखनऊ से बीटेक किया। इसके बाद लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग रहा जिसका परिणाम है कि आज भारत सरकार रेलवे मंत्रालय द्वारा रोजगार मेला में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से (एएलपी) असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयनित होने के बाद नियुक्ति पत्र मिला। जिस पर घर में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार कुणाल के सर से मां की साया गंभीर बीमारी के कारण बचपन में ही उठ गया था लेकिन पिता और बड़े भाई आशीष मिश्रा ने मां की जिम्मेवारियों को भी निर्वहन करते हुए लालन पालन तथा पढ़ाई लिखाई में कभी कोई कमी नहीं होने दिया । बधाई देने वालों में धनंजय मिश्रा पुष्कर मिश्रा ज्ञानरंजन मिश्रा अखिलेश चौबे प्रीतम चक्रवर्ती कमल किशोर चौबे ओंकार तिवारी उर्फ बंटी अतुल कुमार पांडे अमित पाठक धर्मेंद्र मेहता सहित अनेकों लोग शामिल हैं।

