प्रखंड सभागार कक्ष में खरीफ फसल का कार्यशाला का आयोजन किया गया

सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार कक्ष में खरीफ फसल का कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला का मुख्य अतिथि जिप सदस्य देवनन्दन साहू, प्रमुख रोहन साहू, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरुवात किया । अतिथियों ने खरीफ फसल पर लोगों को ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि खरीफ फसल के लिए हमारा देश मुख्यतः वर्षा पर आश्रित है। यदि वर्षा हुई तो फसल अच्छी होगी वर्ना किसानों को कमर तोड़ मेहनत बेकार हो जाएगा। खरीफ फसल में मुख्य रूप से धान, मक्का, बाजरा, बेदाम, अरहर ज्वार आदि फसल है। जिसमें वर्षा ऋतु में हीं बोया जाता है। इसे उनत किस्म का फसल लगाने की सलाह दी गई। साथ हीं फसलों में लगने वाले कीटाणुओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा पौधा संरक्षक उमाशंकर प्रसाद ,कृषि निरीक्षक इम्तियाज, बीटीएम राजेश कुमार ,एटीएम सुधीर कुमार , जेएसएलपीइस के महेश कुमार, एग्रीकलीनिक के अश्वनी कुमार ,अमन राज, प्रगतिशील कृषक एवं किसान मित्र बीरेन्द्र साहू, कलीम अंसारी ,सहदेव यादव,द्वारिका यादव के अलावे सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।