25 KVA ट्रांसफार्मर लगने से गांव में लौटी बिजली, लोगों ने जताया आभार

पिपरा प्रखण्ड के जनता के सेवा में सदैव तत्पर संदीप पासवान

जनसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

पिपरा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बभंडी के ग्राम जदुआ डीह महुगाई में 25 kva का Transformer जल गया था जिसके चलते इस भीषण गर्मी में जदुआ डीह महुगाई के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा था इनलोगो के द्बारा काफी प्रयास करने के बाद भी कोई निदान नहीं हो पा रहा था, अंत में विवश होकर ग्राम वासी इसकी सूचना
पुर्व जिला परिषद प्रतिनिधि पिपरा प्रखण्ड सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान से मुलाकात कर अपने समस्या को रखा जिसपर तत्काल उन्होंने बिजली विभाग डालटनगंज के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर इस बात को रखा जिसपर तत्काल महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता महोदय ने संज्ञान लेकर 25 KVA का Transformer भिजवा कर गाँव में उसे लगवाने का कार्य किया इस कार्य के लिए संदीप पासवान के प्रति लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और जनता का सही हितैषी बताया हर्ष व्यक्त करने वालों में
मीथलेश यादव, संजय यादव, प्रवेश यादव, पप्पू यादव, महेन्द्र यादव, राजकिशोर यादव, योगेन्द्र यादव, लालू देवी, कंचन देवी, अनीता देवी, सोना देवी,
सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।