पलामू में बिजली-पानी संकट जल्द होगा दूर : कांग्रेस राज्य सचिव बिट्टू पाठक
प्रदेश में हमारी सरकार है समस्याओं को समाधान करना हमारा कर्तव्य पलामू में बिजली और पानी की समस्या जल्द दूर होगा:- कांग्रेस राज्य सचिव बिट्टू पाठक
पलामू में व्याप्त गंभीर बिजली समस्या को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ़ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में बिजली विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि सुदना सब-ग्रिड वर्तमान में ओवरलोडेड स्थिति में है। यहां पिछले वर्ष 50 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक इसकी स्थापना नहीं हो सकी है। यदि यह कार्य समय पर पूरा हो जाता, तो मेदिनीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती थी।
उन्होंने आगे कहा कि छतरपुर में वर्षों पूर्व बनकर तैयार 220/132 केवी सब-ग्रिड भी ट्रांसमिशन लाइन की समस्या के कारण अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है। इसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सुदना सब-ग्रिड में 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं छतरपुर सब-ग्रिड को शीघ्र चालू कराया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बिजली समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
श्री पाठक ने कहा कि विभागीय स्तर से समय-समय पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पलामू जिले में स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है समस्याओं को समाधान करना हमारा कर्तव्य पलामू में बिजली और पानी की समस्या जल्दी दूर होगी नहीं तो जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा मौके पर शमीम अहमद रायन ईश्वरी प्रसाद सिंह सुधीर चौबे गिरजा राम नफीस खान खुर्शीद आलम ST प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह तुलसी पासवान शैलेश कुमार सज्जाद अली

