गढ़वा में मोबाइल की दुनिया का नया ठिकाना, “डायल 123 मोबाइल शॉप” का उद्घाटन
आज गढ़वा शहर के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि मोबाइल की दुनिया में एक और नया नाम “डायल 123 मोबाइल शॉप” का शुभ उद्घाटन बड़े ही धूमधाम एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर संपन्न हुआ।
यह प्रतिष्ठान राजू केसरी गढ़देवी मोहल्ला निवासी के द्वारा शुरू किया गया है।
दुकान की पहली शाखा मेन रोड, जवाहर होटल के बगल में तथा दूसरी शाखा स्टेट बैंक के समीप खोली गई है।
इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी संतोष केसरी एवं उनके माता-पिता राजेंद्र प्रसाद केसरी एवं गीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
“डायल 123 मोबाइल शॉप” में आईफोन, ओप्पो, वीभो सैमसंग, रेडमी, रियलमी, गूगल सहित अन्य कंपनियों के लेटेस्ट मोबाइल फोन एवं सभी प्रकार के मोबाइल एसेसरीज उपलब्ध रहेंगे।
इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां ग्राहकों को 0% ब्याज पर मोबाइल फाइनेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद केसरी, राजू केसरी, काजू केसरी, गोविंद गोड, नगर परिषद के जेई संजीत कुमार,प्रधान सहायक अमित कुशवाहा सिटी मैनेजर ओंकार यादव आफताब आलम, ऋषिकेश कुमार, पवन कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डायल 123 मोबाइल शॉप” परिवार को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल व्यापार की हार्दिक शुभकामनाएं।

