मनिका में बेटे ने कुदाल से मारकर पिता की हत्या, आरोपी फरार

मनिका से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मनिका में बेटे ने पिता की कुदाल से मारकर की हत्या, आरोपी बेटा फरार।

मनिका- मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिन्जो पंचायत के नायेकाबांध गांव में बेटे ने कुदाल से मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिन्जो पंचायत निवास (चंदन सिंह) को किसी बात को लेकर उनके पिता (राजकुमार सिंह) ने बुधवार की रात हल्की डांट फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर चंदन सिंह ने घर में रखें कुदाल से अपने पिता के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद चंदन सिंह घर से भाग गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी मनिका पुलिस को भी दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतक राजकुमार सिंह की पत्नी ने बताया कि चंदन सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।