गिरिडीह में पुल के नीचे मिला नाबालिग युवती का शव, इलाके में सनसनी

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के सरिसिया सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का श,व पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। श,व मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और श,व को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृ,तका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी जागेश्वर दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि मृ,तका आस पास के बच्चों को ट्यूशन पढ़कर अपनी पढ़ाई का खर्च निकालती थी। परिजनों के अनुसार पायल 18 मई से लापता थी, परिजनों ने पायल की गुमशुदगी का लिखित आवेदन थाने में दिया था। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि घर से निकलने के बाद पायल की आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि वह “10 मिनट में घर पहुंच रही हूं।” इसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
परिजन लगातार रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पुराने पुल के नीचे एक युवती का श,व मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां श,व की पहचान पायल कुमारी के रूप में की गई। श,व देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर थाना पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच में जुट गई है। फिलहाल युवती की मौ,त कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।