भरनो प्रखंड में भाजपा का एकदिवसीय धरना, धान भुगतान व पेंशन नियमितीकरण सहित कई मांगों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन

भरनो प्रखंड में भाजपा का एकदिवसीय धरना, धान भुगतान व पेंशन नियमितीकरण सहित कई मांगों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन

भरनो (गुमला): प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के भरनो मंडल द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता (उर्फ बिट्टू) ने की। यह धरना प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किसानों के धान क्रय भुगतान, पेंशन नियमितीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर किया गया।

धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान क्रय का लंबित भुगतान शीघ्र करने, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशनधारियों को हर माह नियमित भुगतान सुनिश्चित करने और प्रखंड परिसर में पेयजल व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग प्रमुख रही।
“किसानों और आम जनता के मुद्दों पर ध्यान दे सरकार”

मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि किसानों से किए गए वादों पर त्वरित अमल होना चाहिए। उन्होंने प्रखंड परिसर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल सुविधा और विशेषकर महिलाओं के लिए शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की।

भरनो मंडल प्रभारी भैरव सिंह खेरवार ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समय पर मूल्य मिलना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में उठीं ये प्रमुख मांगें

किसानों के धान क्रय का लंबित भुगतान अविलंब जारी हो

वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का नियमित मासिक भुगतान

प्रखंड परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था

महिलाओं के लिए शौचालय सुविधा बहाल करना

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

धरना-प्रदर्शन में भोला प्रसाद केशरी, हरिशंकर शाही, श्रीराम केशरी, कौशलेश मिश्रा, गोपेश्वर महतो, शिव सिंह, सुभानी उरांव, मुरारी केशरी, महावीर सिंह, केश्वर सिंह, सुधीर महतो, पद्ममन सिंह, बिरसा उरांव, बजरंग गुप्ता, शम्भू केशरी, पीके सिंह, राजकुमार बड़ाइक, सुनीता देवी, सीमा देवी, ज्योतिष केशरी, बुधराम यादव, रेखा सिंह, शांति देवी, सरस्वती देवी, ललिता देवी, मानो कुमारी, पिंकी कुमारी, राधा कुमारी, शोभा कुमारी, पंचम लोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।