स्कॉलर बीएड कॉलेज में पाँच दिवसीय लेक्चर सीरीज का शुभारंभ, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल पर जोर
स्कॉलर बीएड कॉलेज में पाँच दिवसीय लेक्चर सीरीज का शुभारंभ, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल पर जोर
गिरिडीह : छात्रों के बौद्धिक विकास, सकारात्मक चिंतन एवं सृजनात्मक क्षमता के विकास के उद्देश्य से आईक्यूएसी सेल के तहत वनहट्टी स्थित स्कॉलर बी एड कॉलेज में मंगलवार 19 मई 2026 को पाँच दिवसीय लेक्चर सीरीज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विषय “सेल्फ कॉन्फिडेंस एंड इफेक्टिव स्किल” रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री मदन मोहन मिश्रा शामिल हुए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में डॉ. शालिनी खोवाला ने कहा कि आज की यह लेक्चर सीरीज छात्रों को समाज के उत्थान के लिए पथप्रदर्शक का कार्य करेगी और राष्ट्र को सशक्त बनाने में सहायक होगी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा, “एक आत्मविश्वासी शिक्षक हजारों विद्यार्थियों की दिशा बदल सकता है और एक प्रभावी संवाद पूरी पीढ़ी की सोच बदल सकता है।”
मुख्य वक्ता मदन मोहन मिश्रा ने विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि “एक शिक्षक की आवाज़ कई पीढ़ियों का भविष्य गढ़ती है। इसलिए शिक्षक का संवाद केवल शब्द नहीं, बल्कि प्रेरणा का माध्यम होना चाहिए।”
डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को आत्मविश्वासी बनने पर बल दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक आशीष राज एवं डॉ. सुधांशु शेखर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन आशीष राज एवं डॉ. संतोष चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुधांशु शेखर जमैयार ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

