पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

पटना प्रवास के दौरान बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी के शासकीय आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हाकिम महतो, दांगी महासभा के पलामू जिला अध्यक्ष श्री दयानंद सिंह जी, मुखिया मंदीप मेहता, सुनील कुशवाहा, निर्मल मेहता, अभय मेहता, राजदेव मेहता, उपस्थित थे।
मुलाकात के दौरान आदरणीय मुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आदरपूर्वक अभिनंदन किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय को झारखंड आने का निमंत्रण देने पर उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया एवं कहा कि भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं सामाजिक विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वे झारखंड आएंगे। जितनी बार उन्हें आने की आवश्यकता पड़ेगी, वे सांगठनिक एवं सामाजिक हित में उपस्थित होंगे।
बिहार को प्रगति और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे ले जा रहे आदरणीय सम्राट चौधरी जी का कुशल नेतृत्व और उनका मार्गदर्शन सदैव ऊर्जा प्रदान करता है। इस आत्मीय स्वागत और बहुमूल्य समय के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी का सहृदय आभार!