गिरिडीह के सौंदर्याकरण को लेकर महापौर ने उद्योग प्रतिनिधियों संग की बैठक
गिरिडीह शहर के सौंदर्याकरण और शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। बैठक में शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप देने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान उपमहापौर सुमित कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास, सड़क किनारे सौंदर्याकरण, साफ-सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई।
महापौर ने कहा कि गिरिडीह को आधुनिक और आकर्षक शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन, नगर निगम और उद्योग जगत के बीच समन्वय बेहद जरूरी है।

