हजारीबाग में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित
आज ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन हजारीबाग जिला के द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन मुंद्रिका कुंज विवाह भवन में भावी रूप से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद श्री मनीष जायसवाल जी और प्रदीप कुमार जी शामिल हुए, विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद जी महासचिव संजय कुंडू जी, उपस्थित रहे।
इस भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन में गिरिडीह जिला से जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय पांडे जी गिरिडीह महानगर अध्यक्ष अमित कुमार जी दीपेश कुमार जी विकास कुमार जी राजेश राज जी गिरिडीह प्रखंड से गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष राजेश राज प्रखंड महासचिव md शरीफ अंसारी जिला महासचिव दीपक पांडे ए प्रदेश कार्यकारी सदस्य चेतन दास जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा डुमरी प्रखंड अध्यक्ष केदार बरनवाल जी बेंगाबाद से प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चरण पहाड़ी जी गांवा से धीरज सिंह जी बगोदर से भुनेश्वर यादव जी बिरनी से लालमणि साहू जी हरिहर दास जी शक्ति पांडे जी , राजधनवार से प्रखंडअध्यक्ष नकुल राय जी उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेश कमेटी के द्वारा 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन विभागीय मंत्री माननीय मुख्यमंत्री विभागीय सचिव झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को देने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय विशंभर बसु भी आने वाले थे परंतु अचानक बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने उन्हें वार्ता के लिए आमंत्रित कर दिया जिसके कारण इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव की उपस्थिति नहीं हो पाई।

