केतार प्रखंड में जनगणना की तेज शुरुआत: HLB-43 का हाउस लिस्टिंग कार्य सबसे पहले पूरा

केतार प्रखंड में जनगणना की तेज शुरुआत: HLB-43 का हाउस लिस्टिंग कार्य सबसे पहले पूरा

भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत केतार प्रखंड में हाउस लिस्टिंग और नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी क्रम में प्रखंड का HLB संख्या 43 सबसे पहले पूर्ण होने वाला ब्लॉक बन गया है।160 घरों की लिस्टिंग पूरी करने वाले प्रगणक संतोष कुमार ने अपने ब्लॉक में रिकॉर्ड समय में कार्य पूरा किया। इस HLB में पंडितपुरा, केतार और इस्लामपुर टोला,पाठक टोला के कुल 160 मकानों की गणना एवं नजरी नक्शा का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। बीडीओ ने दी शाबाशी कार्य की गुणवत्ता और गति देखकर प्रगणक संतोष कुमार की सराहना की। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि संतोष कुमार ने जिस लगन से अपनी स्कूल ड्यूटी के साथ जनगणना का कार्य किया है, वह अन्य प्रगणकों के लिए मिसाल है। और उम्मीद है कि सभी प्रगणक समय पर कार्य पूरा करेंगे।नजरी नक्शा एकदम सटीक और नियमों के अनुसार बना है। HLB 43 केतार प्रखंड का महत्वपूर्ण ब्लॉक है जिसके बीचों-बीच केतार मंदिर स्थित है। उत्तर में, दक्षिण में डाबर कुंआ शिव मंदिर इस ब्लॉक की पहचान हैं। प्रगणक ने मेन रोड, सभी गलियों और टोलों को नजरी नक्शे में स्पष्ट रूप से दर्शाया है ताकि कोई भी मकान छूटे नहीं।