शहर के चंदौरी रोड में नए परिधान प्रतिष्ठान “श्री श्याम बुटीक” का मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ
शहर के चंदौरी रोड में नए परिधान प्रतिष्ठान “श्री श्याम बुटीक” का मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ
गिरिडीह। शहर के चंदौरी रोड पर स्थित नए परिधान प्रतिष्ठान “श्री श्याम बुटीक” का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा एवं उप महापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में बुटीक संचालिका मीरा लड़िया और उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। मीरा लड़िया ने बताया कि बुटीक में महिलाओं के लिए कुर्ती, सलवार सूट, लहंगा सहित विभिन्न प्रकार के परिधान उपलब्ध हैं। वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए सिलाई की सुविधा भी दी जाएगी ताकि ग्राहकों की पसंद और आकार के अनुसार कपड़े तैयार कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में हर वर्ग के लोग अपनी जेब के अनुसार वस्त्र खरीद सकेंगे।
इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बुटीक संचालिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान महिलाओं के लिए आकर्षक और गुणवत्ता युक्त वस्त्र उपलब्ध करायेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे एक बार इस प्रतिष्ठान का अवलोकन करें और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम में समाजसेवी अरुण लड़िया, शंकर लड़िया, गुंजन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय साहू, अजय सिंह, राजेश बंसल, रॉकी सिंह, अभय कुमार, डब्बू अग्रवाल, स्मिता केसरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने भाग लिया। समारोह में स्थानीय लोगों ने नए बुटीक के संचालन पर खुशी व्यक्त की और सफल व्यवसाय की कामना की।

