मेराल प्रखंड की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी गंभीर

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी मेराल प्रखंड के मूलभूत समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। क्षेत्र की विकास कार्यों एवं समस्याओ को संबंधित विभाग को पत्राचार के माध्यम से तथा विधानसभा सत्र के दौरान विकास कार्यों को लेकर अनेक समस्याओं को पटल पर रखने का कार्य किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने बताया कि मेराल प्रखंड के लगभग तीन दर्जन से भी अधिक सड़क निर्माण के लिए अनुशंसा साथ ही एक दर्जन से अधिक जगह पर पुलिया निर्माण हेतु एवं धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु कल्याण विभाग को लगभग डेढ़ दर्जन स्थलों के विकास के लिए अनुशंसा किया है। उन्होंने
मेराल प्रखंड में मां शायर देवी धाम मेराल तथा पहाड़ी हनुमान मंदिर ओखरगाडा को पर्यटन सूची में शामिल कर वहां विकास करने के लिए पर्यटन मंत्री को पत्राचार किया है।
खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री को पत्राचार कर मेराल प्रखंड मुख्यालय में आधुनिक खेल स्टेडियम एवं गेरुआ,पढुवा,हासनदाग तथा पेस्का में खेल मैदान विकसित करने के लिए भी पत्राचार किया है।
मेराल प्रखंड मुख्यालय में स्थाई टैक्सी स्टैंड /बस स्टैंड एवं सब्जी बाजार हेतु भूमि चिन्हित करने के लिए भी परिवहन विभाग एवं नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।इसके अलावा
झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को पत्राचार कर गढ़वा जिला मुख्यालय के अलावे सभी प्रखंडों में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज स्थापना करने की मांग की है।
झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री को पत्राचार कर गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों में छात्रों के हित में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय भवन निर्माण हेतु पत्राचार किया है।
साथ ही पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग को मेराल प्रखंड मुख्यालय में अत्याधुनिक सामुदायिक भवन निर्माण करने की भी मांग की है।
इसके अलावे मेराल प्रखंड के अरंगी पंचायत के बौराहा ग्राम में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से लोगों पर दुष्प्रभाव को लेकर काफी चिंता व्यक्त किया है तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पत्राचार कर वहां सभी चापनलों में फ्लोराइड निरोधक यंत्र लगाने एवं गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु आरओ आधारित जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थाई समाधान हेतु विशेष योजना बनाने की मांग की है।
गढ़वा जिले के गढ़वा, मेराल,डंडा, डंडई‌ एवं अन्य प्रखंडों में सबसे ज्यादा जमीन विवाद की समस्या आती है। जिसका मुख्य कारण यह है कि सन1915 के लगभग में खतियान बना था जिसका किसी कार्यालय में कागजात अपडेट नहीं है इन प्रखंडों में पुनः मिनी सर्वे कराकर खतियान रिलीज करने या हाल सर्वे के खतियान को प्रकाशित कराए जाने की मांग राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से किया है।
मेराल प्रखंड के अनेक सड़कों के पक्की कारण करने के लिए गढ़वा उपायुक्त को भी पत्राचार कर शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने कहा कि क्षेत्र में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जब आकर यह बात मजबूती से कहते हैं की क्षेत्रीय विधायक से पत्राचार करवाइए। जबकि झारखंड विधानसभा में सरकार से सवाल पूछने वालों में अपने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी का स्थान अस्वस्थता के बावजूद दूसरा है।
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सत्येंद्र नाथ तिवारी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं वर्तमान में अपने कोटे की राशि से अपने क्षेत्र के सभी गांवों में लोगों के मांग पर आवश्यक जगहों पर चापानल लगाया जा रहा है तथा जनहित से जुड़े सभी तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं।