डालटनगंज में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां शुरू
हम आपको सूचित करते हुए अत्यंत हर्षित हैं कि हर वर्षो की भाती इस वर्ष भी श्री जगन्नाथ जी का पारंपरिक रथ 16 जुलाई दिन गुरुवार को यात्रा के आयोजन हेतु आज, हरे कृष्ण निवास, डालटनगंज में इस्कॉन पलामू के अध्यक्ष श्रीमान गौर धाम प्रभु जी की अध्यक्षता में 2 बजे इस शुभ अवसर पर एक विशेष बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जो पलामू , गढ़वा, मझिआंव , जपला के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न होगा ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जगन्नाथ भगवान की यात्रा बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी।
यह रथयात्रा श्रील प्रभुपाद के आशीर्वाद से बहुत-बहुत भव्य रूप से संपन्न की जाएगी।
इसका रूट हरे कृष्ण निवास से भारत माता चौक (साहित्य समाज) , हॉस्पिटल चौक, छः मुहाने (राजेंद्र प्रसाद चौक), सुभाष चौक से होते हुए बेलवाटिका चौक, स्टेशन रोड, शहीद चौक (कचहरी चौक) से ओवरब्रिज,:चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा चौक), बायपास रोड से बैरिया चौक होते हुए मां गायत्री मंदिर रोड होते हुए ओवरब्रिज से डॉक्टर अरुण शुक्ला रोड होते हुए पुनः भारत माता चौक से हरे कृष्ण निवास में संपन्न होगी। इसकी यात्रा लगभग 11 किलोमीटर होगी जिसमें पलामू,गढ़वा, लातेहार से भक्तगण भी इसमें सम्मिलित होंगे। इसलिए सभी लोगों से आग्रह है की जगन्नाथ भगवान की यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने क्योंकि भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी मात्र पकड़ने से कई जन्मों के कर्मों का उद्धार हो जाता है।
इसमें विशेष रूप से श्रीमान गौरधाम प्रभुजी (इस्कॉन पलामू अध्यक्ष), मंगल सिंह, सुंदर माधव प्रभु, कैलेंद्र प्रभुजी, अरविंद प्रभु जी, विकास प्रभु जी, हर्षवर्धन प्रभु जी, लव-कुश प्रभु जी, उत्तम प्रभु जी, प्रफुल्ल प्रभु जी, प्रखर प्रभु जी, अर्पण प्रभु जी, शिव प्रभु जी, राघवेंद्र प्रभु जी, अमित प्रभुजी तथा सभी भक्तगण उपस्थित रहे जय जगन्नाथ जीऔर सभी भक्तगण उपस्थित हैं।


