मजदूरों की छंटनी के विरोध में फैक्ट्री गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

आज बालमुकुंद के गेट के बगल में 4 मजदूर क्रमशः दिलीप राय, वीरेंद्र चौधरी, महताब अंसारी, मोहम्मद मिनहाज को बालमुकुंद ने अकारण कम से निकाल दिया है, मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन से काम पर पुनः वापस रखने के लिए बहुत ही विनती किया, प्रशासनिक विभाग को पत्राचार किया गया फिर भी बालमुकुंद फैक्ट्री द्वारा छटनी ग्रस्त मजदूरों को नहीं रखा गयाl मजदूरों की व्यथा को सुन असंगठित मजदूर मोर्चा टुंडी रोड, चतरो गिरिडीह शाखा और भाकपा माले द्वारा छटनी ग्रस्त मजदूरों को अपना समर्थन देते हुए अनिश्चितकालीन धरना पर जाने का विचार कियाl और आज धरना पर बैठ गए l धरना पर बैठे लोगों का कहना है जब तक प्रबंधन द्वारा छटनी ग्रस्त मजदूरों को काम में वापस नहीं रखता तब तक धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा l धरना पर असंगठित मजदूर मोर्चा सचिव कन्हाई पांडे, अध्यक्ष किशोरी राय, कोषाध्यक्ष लखन कोल,दीपक गोस्वामी, सुनील ठाकुर, हुबलाल राय, तुलसी तुरी, प्रशादी राय, गुलाब कोल, भीम कोल, भिखारी राय, चंदन टुडू, लूटन दास, मोहन कोल,अरबिंद टुडू, महिला दीदी निमिया देवी, परवतिया देवी, करमी देवी, करनी देवी, सरिता, ललिता, लीला देवी के साथ अन्य धरना स्थल पर बैठे हैं l इनका समर्थन इन मजदूरों को है l साथ धरने पर बैठे लोगों का फैक्ट्री के समक्ष अन्य मांगे भी है, (1)काम के घंटे 8 करने होंगे,(2) ई एस आई, पी एफ (3),झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी (4), 75% स्थानीय मजदूर को काम पर रखना होगा (5) मजदूरों को चना गुड़, कारखाना के भीतर सुरक्षा व्यवस्था करना होगा(6), फैक्ट्री से निकलने वाले विषैला धुएं से इलाका को मुक्त करना होगा(7) फैक्ट्री संचालित क्षेत्र के 8 किलोमीटर के दायरे में स्कूल, बिजली,पानी, स्वास्थ्य, चिकित्सा व्यवस्था करना होगाl

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि सभी मजदूर एक हो जाए माले के संगठन में जुड़े हमेशा मजदूरों के साथ खड़े मिलेंगे,आज रांची में रहने के कारण धरना स्थल में नहीं पहुंच सके कल से रहूंगा।