पोटका में बाइक-ट्रैक्टर की सीधी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
जमशेदपुर…पोटका में बाइक-ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत, दो युवक की मौत।
वीओ 1….कोवाली थाना क्षेत्र के बेगनाडीह – पोटका मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है. घटना बुधवार देर रात की है. मृतकों की पहचान जोड़ो माहली तथा दूसरा काला माहली के रुप मे हुई है. दोनों बुकामडीह के रहने वाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि दोनों कामकर एक ही बाइक से भालकी की ओर से घर बुकामडीह आ रहे थे. घटनास्थल पर ट्रैक्टर से बाईक सवार की भिड़ंत हो गई. भिड़ंत में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणो ने दोनों घायल को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

