सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 15 मई से समर कैंप

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 15 मई से समर कैंप

विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनकी गर्मियों की छुट्टियों को मनोरंजक बनाने के लिए सालूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में आगामी 15 मई से एक भव्य ‘समर कैंप’ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमे जहां अलग-अलग स्कूलों के 200 से ज्यादा बच्चे स्कूल द्वारा आयोजित समर कैंप में हिस्सा लेंगे।। यह कैंप 15 मई से शुरू होकर १९ मई तक चलेगा, जिसमें बच्चों को खेलकूद, कला और आधुनिक कौशल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।इस समर कैंप में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को कई रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियाँ सिखाई जाएंगी। कैंप के मुख्य आकर्षणों में स्विमिंग, वाटर पोलो, मनोरंजक गेम ,, वेस्टर्न व क्लासिकल डांस, पेंटिंग और मैजिक शो इत्यादि शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य किताबी ज्ञान से परे बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को एक नई दिशा देना है।संस्थान के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने बताया कि इस कैंप का खाका इस तरह तैयार किया गया है जिससे बच्चे खेल-खेल में नई तकनीक और जीवन कौशल सीख सकें। यह समर कैंप न केवल स्कूल के छात्रों के लिए बल्कि बाहरी बच्चों के लिए भी खुला है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और सीटें सीमित हैं। इच्छुक अभिभावक जल्द से जल्द स्कूल कार्यालय में संपर्क कर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इच्छुक अभिभावक रजिस्ट्रेशन हेतु इस नंबर पर6207900130 /31 पर विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।