CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल, गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल, गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन
गिरिडीह: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में Delhi Public School Giridih के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।
विद्यालय की छात्रा सिद्धि वर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सात्विक रॉय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रणय कुमार ने 88.2 प्रतिशत, दिव्यांश मिश्रा ने 87.4 प्रतिशत और सुमन कुमारी ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों में स्थान बनाया।
विद्यालय की प्राचार्या Dr. Soni Tiwari ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
विद्यालय के चेयरमैन Rishi Saluja ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

