उपायुक्त से मिला सहायक अध्यापक महासंघ सह संघर्ष मोर्चा का शिष्टमंडल

उपायुक्त से मिला सहायक अध्यापक महासंघ सह संघर्ष मोर्चा का शिष्टमंडल

आज गिरिडीह जिले के तमाम सहायक अध्यापकों के विभिन्न समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला अध्यक्ष सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतों के नेतृत्व सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधि मंडल गिरिडीह के उपायुक्त से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय उपायुक्त महोदय से जिला स्तर के सभी समस्याओं के निष्पादन का अनुरोध किया
जिसमें मुख्य रूप से जिले के तमाम सहायक अध्यापकों का विगत दो महीनों से लंबित मानदेय भुगतान अविलंब कराने का आग्रह किया गया।
साथ ही शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों का पूर्व से लंबित 4% वार्षिक वृद्धि का भुगतान, वर्ष 2020 में जीरो बायोमेट्रिक attendance के मामले का निराकरण करने, विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त प्रमाण पत्रों को फर्जी का संदेहास्पद स्थिति में रख कर 269 पारा शिक्षकों के मामले का निराकरण करने, विभिन्न कारणों से कुछ पारा शिक्षकों का प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं हो पाने की स्थिति में उन समस्याओं का जल्द निष्पादन करने का मुद्दा शामिल है।
माननीय उपायुक्त महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जिले भर के सभी समस्याओं का जल्द निष्पादन किया जाएगा।
राज्य स्तर के सभी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र को राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद गिरिडीह के DSE,ADPO से भी मुलाकात कर समस्याओं के जल्द निष्पादन हेतु बात रखी।
इस प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतों, गिरिडीह प्रखंड के सचिव मनोज कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बख्शी रमेश गीता राज एवं चन्दन पांडेय भी शामिल थे।