पचम्बा थाना में जनता दरबार, 7 जमीन विवाद मामलों का हुआ निष्पादन

पचम्बा थाना परिसर में जमीन विवादों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की देखरेख गिरिडीह सदर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने की। इस दौरान राजस्व कर्मचारी शंभू कुमार एवं पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार उपस्थित रहे।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं को सुनते हुए लगभग 6 से 7 मामलों का निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जमीन विवाद को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा जमीन पर जाकर गाली-गलौज, दबाव बनाने या गुंडागर्दी करने की कोशिश नहीं की जाए। कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
मौके पर अंचल अधिकारी ने कहा कि आम लोगों को जमीन विवाद से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह पचम्बा थाना में जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

You may have missed