जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
गिरिडीह में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद के एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों को जनगणना कार्य जिम्मेदारी, पारदर्शिता और गंभीरता से करने का निर्देश दिया।
जनगणना का पहला चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की सूचीकरण और गणना होगी। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से 15 मई तक स्व-गणना प्रक्रिया में सही जानकारी देने की अपील की।

