गिरीडीह के सुशासन मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हुई सराहना

गिरीडीह जिले की प्रशासनिक कार्यशैली और विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रतिष्ठित India AI Impact Summit 2026 के विशेषांक में “Giridih’s Governance Transformation” शीर्षक से प्रकाशित लेख में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले में हो रहे बदलावों की सराहना की गई है। लेख में गिरीडीह प्रशासन की कार्यशैली को तकनीक आधारित, समावेशी और जनकेंद्रित सुशासन का उदाहरण बताया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रमुखता से स्थान मिला है। डिजिटल गवर्नेंस के जरिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा हुई है। उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि आम लोगों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय मंच पर मिली यह पहचान गिरीडीह के विकास और सुशासन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।