रविंद्र राम को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाए जाने पर, मनिका कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने दी बधाई

रविंद्र राम को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाए जाने पर, मनिका कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने दी बधाई।

मनिका- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो ने नई कमेटी की घोषणा कर दी है। वही बरवाडीह प्रखंड के प्रदेश कमेटी के सक्रिय और समर्पित कांग्रेस नेता रविंद्र राम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए जाने पर मनिका कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मनिका कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान तथा प्रखंड कांग्रेस महासचिव सह पूर्व मुखिया संजय सिंह ने कहा कि रविंद्र राम एक सफल नेतृत्वकर्ता एवं संगठन को मजबूत बनाने वाले दूरदर्शी नेता है, इतना ही नहीं एक अच्छे वक्ता भी है । आगे उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओ व प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में कांग्रेस जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, कांग्रेस जिला सचिव तस्लीम अंसारी, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष वृंद बिहारी यादव, मनिका विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मिथिलेश पासवान, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, कांग्रेस प्रखंड महिला अध्यक्ष पुनीता देवी, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण सिंह, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष राम नंदन उरांव, कांग्रेस प्रखंड महासचिव गुलाम हुसैन, कांग्रेस मीडिया प्रभारी सरजू यादव, अकबर अंसारी, विशाल पासवान ने बधाई दी।