गढ़वा में आईटी शिक्षक बहाली पर अनियमितता के आरोप, जांच की मांग तेज

गढ़वा :– शिक्षा विभाग बच्चों को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए सभी विद्यालय में कम्पनी के माध्यम से आईटी शिक्षक रखी है ताकि सरकारी विद्यालय के बच्चे कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ सके लेकिन गढ़वा जिले में आईटी शिक्षक बहाली में घोर अनियमितता हुई है यहां के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर विवेक सिन्हा रहे हैं जो अपनी मर्जी से बगैर अहर्ता पूर्ण शिक्षक बहाल कर दिए हैं।
बता दें 2017 मे झारखंड शिक्षा परियोजना के अतर्गत झारखंड के विभिन्न विद्यालयों मे आईसीटी लैब(कंप्यूटर लैब) कि शुरुवात की गई। तथा सभी विद्यालय मे आईसीटी इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति का विज्ञापन निकला जिसमे विभिन्न कम्पनियो के ठेका दिया गया। बीसीसीएल-एडिक के तहत विवेक कुमार सिन्हा को डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर के पद पर रखा गया, लेकिन विवेक उसका गलत फायदा उठाने लगे । लोगो को सरकारी विद्यालय मे कंप्यूटर टीचर बनाने को लेकर किसी से 50 हजार किसी से एक लाख तो किसी के सर्टिफिकेट बनाकर उससे डेढ़ डेढ़ लाख वसूलता थे । 2017 मे कई लोगो से पैसे की ठगी किया

2022 मे ये 924 प्रोजेक्ट का विवेक सिन्हा डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर बने उसमे तमाम लोगो से धांधली की परीक्षा से पहले कॉल पे क्वेश्चन बताना हो या किसी को धमकी देना हो बखूबी करते थे । वर्तमान मे वे टीसीआईल कंपनी मे कोर्डिनेटर के पद पर कार्यरत है। एक आवेदिका ने विवेक सिन्हा से खुद को आईसीटी शिक्षक के लिए बहाल करने की मांग की ऑडियो में साफ सुना जा सकता है की विवेक सिन्हा और आवेदिका में क्या बात हो रहा है इससे साफ जाहिर होता है की विवेक सिन्हा सभी भ्रष्ट कार्य में संलिप्त हैं।
शिक्षा विभाग को चाहिए कि विवेक सिन्हा के कार्यकाल में जितने भी आईटी शिक्षक बहाल हुए हैं उनके कागजात की जांच की जाए
हालांकि सिटी न्यूज़ इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।