संतोषी माता मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन
संतोषी माता मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन
गिरिडीह के मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन आज भव्य भंडारे के साथ हुआ। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां संतोषी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, मंदिर में मां के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां संतोषी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

