पलामू के फोटोग्राफर आयुष को मिला प्रथम पुरस्कार

पलामू के फोटोग्राफर आयुष को मिला प्रथम पुरस्कार

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

मेदिनीनगर के सुदाना में रहने वाले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आयुष सिंह को राजस्थान में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। राजस्थान वन विभाग द्वारा आयोजित इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में आयुष ने रणथंभौर में खींचा हुआ पैराडाइज फ्लाईकैचर पंछियों की एक जोड़े की उड़ती हुई तस्वीर भेजी थी, जिसे प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। ज्ञात हो कि आयुष को इससे पहले भी उनकी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए कई पुरस्कार मिले है। आयुष कई ब्रांड के लिए भी काम करते है। आयुष के इस सफलता पर वरीय छायाकार राजेश कुमार, सैकत चटर्जी, विनीत सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।

You may have missed