आंगनबाड़ी बहाली में भ्रष्टाचार के आरोप, 11 मई से आमरण अनशन की चेतावनी

सामाजिक कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग में स्वास्थ्य आंगनबाड़ी सेविका की बहालियों को लेकर हो रहा घनघोर भ्रष्टाचार लाल फीता शाही चरम पर।

अगर नहीं हुई करवाई तो 11 मई 2026 दिन सोमवार को कचहरी परिसर में इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की होगी शुरुआत, जिसके अध्यक्षता वार्ड पार्षद 11 नंबर वार्ड कविता देवी के द्वारा किया जाएगा इसके समर्थन में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ संबंध एक्टू (aicctu) होगी।

जैसा कि आप जानते हैं कि स्वास्थ्य सहीया संविदा कर्मी के श्रेणी में आते हैं और यह कि उनकी नौकरी स्थाई नहीं है, यहां तक की इनको वेतन भी नहीं मानदेय मिलता है! सरकारी कर्मचारी की मान्यता नहीं है। ना ही पेंशन पीएफ जैसे सामाजिक सुरक्षा के योजनाएं इनको मिलती हैं ऐसे में जब आम सभा या ग्राम सभा के अनुशंसित उम्मीदवार को भी ना चुना जाए तो ऐसी महिलाएं जो समाज के बिल्कुल पिछड़े धड़े से आती हैं और समाज का यह महत्वपूर्ण काम करती है उनके साथ सरासर नाइंसाफी होती है।
यहां तक की जनप्रतिनिधि वार्ड नंबर 11 की कविता देवी के द्वारा अनुसंसित आम सभा में चयनित उम्मीदवार को न सिर्फ महिला कल्याण विभाग के पदाधिकारी द्वारा नजर अंदाज किया गया बल्कि यहां तक की वार्ड नंबर 11 के जनता के पब्लिक पिटीशन को भी तरजीह नहीं दी गई। यह लोकतंत्र की हत्या है और सिस्टम पर पूरा का पूरा लालफीताशाही के हावी हो जाने का प्रतीक है जाहिर सी बात है इसके पीछे घनघोर भ्रष्टाचार भी लिप्त है।

कुछ महीने पहले चियांकी क्षेत्र में कार्यरत सहिया चंद्रावती देवी को बिना किसी so cause के एक चिट्ठी के द्वारा कार्यभार से मुक्त कर दिया गया। न कोई स्पष्टीकरण न कोई दूसरा मौका, ये लालफीताशाही की चरम है।

इस भ्रष्टाचार और नाइंसाफी के खिलाफ 11 में 2026 को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत कचहरी केंपस में की जाएगी जिसमें मुख्य तौर पर कविता देवी वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 11 के द्वारा अनशन पर बैठा जाएगा। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ संबंध एक्टू के जिला संयोजक दिव्या भगत के द्वारा इस आमरण अनशन को समर्थन दिया गया है। एवं इस अनशन में शहर की आम जनता वह स्वास्थ्य सही या भारी संख्या में आकर समर्थन करेंगे। प्रेस वार्ता में वार्ड 2 और वार्ड 3 के पूर्व प्रत्याशी दिव्या भगत और पूनम कुमारी शामिल हुए एवं, शोभा तिवारी, स्वास्थ्य सहिया चंद्रावती देवी, रिंकी देवी , रेखा कुमारी एवं अन्य शामिल थे।