बरवाडीह में BJP का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
बरवाडीह में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला
विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप, आंबेडकर चौक पर जुटे कार्यकर्ता बरवाडीह लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित नहीं होने तथा विपक्ष के विरोध के खिलाफ मंगलवार को बरवाडीह मंडल भाजपा द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रूपाली देवी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। रूपाली देवी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का प्रयास कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी लगातार संघर्षरत है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि देश की महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को राजनीति में नई पहचान और अवसर देने वाला ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, उप प्रमुख बिरेंद्र जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, ईश्वरी सिंह, बंटी ठाकुर, अतुल सिंह, सखीचंद प्रसाद, कमलेश यादव, कुंदन कुमार यादव, मनोज यादव, मनोज सिंह चेरो, ओमप्रकाश लाल, विवेक सिंह, कृष्णा कसेरा, गौतम सिंह, संतोष सिंह चेरो, नीरज कुमार सिन्हा, रीता देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आंबेडकर चौक पर कुछ देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा।

