धरचाँची में एजुकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन, विधायक ने शिक्षा को बताया विकास की नींव

जमुआ प्रखंड के पंचायत कारोडीह अंतर्गत ग्राम धरचाँची में जागो फाउंडेशन द्वारा स्थापित एजुकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा, सही मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

विधायक ने शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने में बेहद जरूरी हैं। उन्होंने जागो फाउंडेशन की पूरी टीम को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस केंद्र का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर बनाएं।