गमहरिया में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण, जयंती पर जुटे सैकड़ों लोग
गमहरिया डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा का हुआ अनावरण ।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार (पलामू) पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अंतर्गत करकटा पंचायत के गमहरिया गांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आदम कद की प्रतिमा अनावरण का अनावरण गाजे बाजे के साथ किया गया। गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए प्रतिमा का अनावरण किया गया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी मौजूद थे। बौद्धा आचार्य लल्लू राम शिक्षक के द्वारा त्रिशरण , पंच शील, भीम एवं बुद्ध नमस्कार विधि विधान से उच्चारण करते प्रतिमा का अनावरण कराया गया। मुख्य अतिथि समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी, बसपा प्रदेश कॉर्डिनेटर पुनीत अंबेडकर, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमोद रवि, पूर्व जिला प्रभारी अनुज कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव, सेवा निवृत शिक्षक जुदागिर राम,चितरंजन बौद्ध,बसपा प्रखंड अध्यक्ष सूरजमल कुमार,पत्रकार विश्वप्रेम कुमार रंजन, रेलवे टिकट परीक्षक जितेंद्र कुमार , विंदेश्वर कुमार शिक्षक, नरेंद्र प्रियदर्शी के अलावा पूर्व मुखिया प्रत्याशी राजदेव यादव, बीस सूत्रीय सदस्य सह दलित प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ,शिक्षक जनेश्वर राम सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप रूप से दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए उनकी चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद बाद फीता जोड़ कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।युवा अम्बेडकर मंच गहरिया के द्वारा मंचासिन अतिथियों का अंगवस्त्र और माला देकर सम्मानित किया किया। कई वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के जीवनी और उनकी विचार को विस्तार रूप से रखा। मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी ने कार्यक्रम के संबोधन करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर विश्व के छठे विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने 32 डिग्रियां और 9 भाषा का ज्ञान था। इन्होंने ने भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष के बनाया गए थे। आजाद भारत के प्रथम न्याय विधि कानून मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में माने जाते है। वहीं पर कार्यक्रम में शिरकत कर मुख्य अतिथि के रूप समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा लगाने से बाबा साहेब का सपना पूरा नहीं हो सकता है। सपना तब पूरा होगा जब प्रत्येक वर्ष इस गांव के युवा पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी कम से कम पांच पांच लोगे प्राप्त करेंगे । बाबा साहेब का तीन मूल मंत्र था। शिक्षित बनो ,संगठित हो और संघर्ष करो। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के बताए हुए मार्ग चलने की जरूरत है। इस मौके पर अम्बेडकर युवा मंच के अध्यक्ष विजय राम, सचिव पांचू राम, बाबू राम सिपाही, डॉ शंभू राम, हरि शंकर कुमार, सोनू कुमार, रामदेनी राम समेत काफी संख्या ग्रामीण मौजूद थे।


