भीषण गर्मी में राहत: गिरिडीह में डीएलएसए द्वारा पानी व ORS वितरण अभियान
माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सफ़दर अली नैयर नेतृत्व में आज दिनांक 27/4/2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में गिरिडीह जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले पक्षकारों पानी पीने की व्यवस्था जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तथा ओ आर एस का वितरण किया गया।
साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों में ट्रैफिक पुलिकर्मी, रेहड़ी वाले, मजदूर आदि के बीच भी पीने के पानी तथा ओ आर एस घोल का वितरण किया गया । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी पी एल वी यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल सर्जन गिरिडीह, पारा लीगल वोलंटीयर्स का महत्पूर्ण सहयोग रही ।


