भीषण गर्मी में पांकी के सतियाड़ी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर जला, ,लोगों की मुश्किलें बढ़ी
भीषण गर्मी में पांकी के सतियाड़ी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर जला, ,लोगों की मुश्किलें बढ़ी
पांकी ,भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच पांकी प्रखंड के सतियाड़ी मोहल्ले के ग्रामीणों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। मोहल्ले में लगा 200 kVA का विद्युत ट्रांसफार्मर सोमवार की सुबह अचानक जल गया है, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
भीषण गर्मी की मार: वर्तमान में तापमान काफी अधिक है, ऐसे में बिना पंखे और कूलर के लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है।
बिजली कटने से पानी की मोटरों ने काम करना बंद कर दिया है, जिससे पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है।
मोहल्ले के युवाओं और ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दे दी गई है, ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिन बिजली गुजारा करना मुश्किल होगा,
”ट्रांसफार्मर जलने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। अगर जल्द ही इसे नहीं बदला गया, तो हम विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
सतियाड़ी मोहल्ले के वासियों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

